केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर संबद्ध स्कूलों को जरूरी निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने छात्रों की जानकारी सही तरीके से जमा करने और तय समय-सीमा का पालन करने पर जोर दिया है। ऐसे में स्कूलों के साथ अभिभावकों के लिए भी यह अपडेट जानना जरूरी है। आगे पढ़ें पूरी खबर।

21 अक्टूबर है आखिरी तारीख
CBSE ने स्कूलों को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों की सूची यानी List of Candidates (LOC) का डेटा 21 अक्टूबर 2026 तक सही तरीके से जमा करने को कहा है। बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि छात्रों की जानकारी दर्ज करते समय संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए।
छात्रों की जानकारी में गलती से बचने की सलाह
बोर्ड ने स्कूलों को छात्रों के विवरण की सावधानीपूर्वक जांच करने और डेटा भरने वाले कर्मचारियों को निर्धारित नियमों की जानकारी देने की सलाह दी है। अभिभावकों को भी सही जानकारी उपलब्ध कराने के महत्व के बारे में बताने को कहा गया है, ताकि आगे चलकर किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
स्कूलों और अभिभावकों के लिए जरूरी अपडेट
CBSE ने इससे पहले सितंबर में LOC जमा करने की प्रक्रिया से संबंधित सूचनाएं जारी की थीं। अब बोर्ड ने दोबारा रिमाइंडर जारी कर समय पर और त्रुटिरहित डेटा जमा करने पर जोर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्रों के अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने स्कूल से दर्ज की गई जानकारी की स्थिति के बारे में संपर्क बनाए रखें।




