SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

उत्तराखंड में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून, 29 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड क्लीन मोबिलिटी ट्रांजिशन पॉलिसी-2024 के तहत आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छह प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान और प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक भी वितरित किए। परिवहन विभाग ने बताया कि अन्य पांच लाभार्थियों की सब्सिडी और स्वीकृति प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उत्तराखंड को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्लीन फ्यूल आधारित वाहनों के बढ़ने से शहरी क्षेत्रों में डीजल वाहनों से होने वाला प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरित विकास और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे इस पहल के माध्यम से लोगों को भी स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित करें।

सरकार का मानना है कि क्लीन मोबिलिटी ट्रांजिशन पॉलिसी-2024 के प्रभावी क्रियान्वयन से उत्तराखंड में हरित परिवहन को नई गति मिलेगी, साथ ही प्रदूषण में कमी और सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में निकली बंपर भर्ती, युवाओं के लिए किस्मत बदलने का मौका!

    उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने संयुक्त राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS 2026) का नोटिफिकेशन…

    जनगणना 2026 की तारीख तय…. इन 4 राज्यों से होगी शुरुआत

    केंद्र सरकार ने जनगणना 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, देश के चार चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में सबसे पहले जनगणना कराई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधर से फोन करते रह गए भाई, उड़ान से पहले ही थम गई जिंदगी

    उधर से फोन करते रह गए भाई, उड़ान से पहले ही थम गई जिंदगी

    इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में किया करोड़ों का आंकड़ा पार! क्या आपने देखी ये फिल्म ?

    इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में किया करोड़ों का आंकड़ा पार! क्या आपने देखी ये फिल्म ?

    रजिस्ट्री, नक्शा और मालिकाना हक… सब कुछ बदलने वाला है, जानिए नया नियम।

    रजिस्ट्री, नक्शा और मालिकाना हक… सब कुछ बदलने वाला है, जानिए नया नियम।

    हरियाणा में आखिर क्यों झुकी सरकार? खत्म हुआ 37 दिन का विवाद, जानिए कर्मचारियों को क्या-क्या मिला

    हरियाणा में आखिर क्यों झुकी सरकार? खत्म हुआ 37 दिन का विवाद, जानिए कर्मचारियों को क्या-क्या मिला

    FASTag पर सरकार का बड़ा तोहफा, जानिए नया सिस्टम

    FASTag पर सरकार का बड़ा तोहफा, जानिए नया सिस्टम

    ‘तलाक-ए-हसन’ पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    ‘तलाक-ए-हसन’ पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला