15 करोड़ की डकैती… बदमाश ने खुद खोले कई राज!

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सामने आई करीब 3.15 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती की कहानी अब एक नया मोड़ ले चुकी है। मामला एक एडवोकेट के घर का है, जहां हुई डकैती के बाद आरोपी ने खुद ऐसी बातें बताईं, जिसने पूरे मामले को और भी पेचीदा बना दिया।एडवोकेट के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ने दावा किया कि वह पहले भी इसी घर से करीब 50 लाख रुपये चोरी कर चुका था। लेकिन इस बार वजह पैसा नहीं, बल्कि उसकी अपनी एक मजबूरी बताई गई—उसकी मां कैंसर से पीड़ित थी और इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी।लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती बताया जा रहा है कि आरोपी ने एडवोकेट को यह भी कहा कि उसके पीछे उसका भाई और एक दूसरी गैंग पड़ी हुई है। अगर उसे पैसे नहीं दिए गए, तो उसकी हत्या तक की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताने पर गोली मारने की धमकी भी दी।और सबसे चौंकाने वाली बात—आरोपी ने यह दावा भी किया कि उसे पता है कि एडवोकेट के पास काफी पैसा है और वह अगली बार फिर आएगा।अब सवाल कई हैं—क्या यह सिर्फ डकैती थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश भी है? क्या आरोपी पहले से घर की रेकी कर रहा था? और आखिर उसे घर में मौजूद इतनी बड़ी रकम की जानकारी कैसे थी?फिलहाल शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एडवोकेट की सुरक्षा के लिए एक गनमैन भी तैनात किया गया है।यानी 3.15 करोड़ की डकैती के इस मामले में एक आरोपी के कथित खुलासे ने पुलिस के सामने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच आगे बढ़ने पर इस पूरी कहानी के पीछे छिपे राज कब सामने आते हैं।

  • Related Posts

    5 लाख की रिश्वत… और खुल गया पुलिस महकमे का राज!

    हरियाणा के फतेहाबाद से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रिश्वत के एक मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।दरअसल, नशे के एक केस…

    कांवड़ियों की सेवा में जुटे हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा, रुड़की में लगाया भंडारा

    कांवड़ियों की सेवा में जुटे हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा, रुड़की में लगाया भंडारा रुड़की/हरिद्वार: हरियाणवी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले चर्चित कलाकार मासूम शर्मा इन दिनों मंच…

    You Missed

    5 लाख की रिश्वत… और खुल गया पुलिस महकमे का राज!

    5 लाख की रिश्वत… और खुल गया पुलिस महकमे का राज!

    कांवड़ियों की सेवा में जुटे हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा, रुड़की में लगाया भंडारा

    कांवड़ियों की सेवा में जुटे हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा, रुड़की में लगाया भंडारा

    15 करोड़ की डकैती… बदमाश ने खुद खोले कई राज!

    15 करोड़ की डकैती… बदमाश ने खुद खोले कई राज!

    जींद के नरवाना में मातम: हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो शिवभक्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

    जींद के नरवाना में मातम: हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो शिवभक्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

    कुछ रुपये बचाने के चक्कर में मचा मौत का तांडव!

    कुछ रुपये बचाने के चक्कर में मचा मौत का तांडव!

    30 राउंड फायरिंग का हिसाब… आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा खूंखार आरोपी!

    30 राउंड फायरिंग का हिसाब… आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा खूंखार आरोपी!