‘बिग बॉस 20’ के नए वीकेंड का वार प्रोमो ने सलमान खान के फैंस की चिंता बढ़ा दी। प्रोमो में सलमान अचानक सीने में दर्द से परेशान दिखाई दिए और डॉक्टर को बुलाने की बात कहते नजर आए। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। लेकिन अब सलमान खान ने खुद सामने आकर पूरी सच्चाई बता दी है।आगे पढ़ें पूरी खबर।

क्या सच में सलमान खान की तबीयत बिगड़ी थी?
सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि “ऊपर वाले की कृपा से मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक है।” उन्होंने कहा कि प्रोमो को जिस तरह एडिट किया गया, उससे गलतफहमी पैदा हुई और दर्शक परेशान हो गए।
सीने में दर्द वाला सीन क्यों किया गया?
सलमान ने बताया कि यह कोई असली मेडिकल इमरजेंसी नहीं थी। यह शो के एक कंटेस्टेंट काजी तौकीर को सबक सिखाने के लिए किया गया एक एक्ट था। उनका कहना है कि प्रोमो की एडिटिंग में पूरा संदर्भ नहीं दिखाया गया, जिसकी वजह से लोग भ्रमित हो गए।
फैंस से मांगी माफी
सलमान खान ने इस गलतफहमी के लिए दर्शकों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रोमो की वजह से किसी भी फैन को चिंता हुई है तो उन्हें इसका अफसोस है। बाद में शो की टीम ने भी प्रोमो में बदलाव किया।





