क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है… और अब सामने आ गया है वो पूरा नक्शा, जहां 2027 वनडे वर्ल्ड कप का रोमांच देखने को मिलेगा। आईसीसी ने आखिरकार उन मेजबान शहरों का ऐलान कर दिया है, जो इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।”
आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 12 मेजबान शहरों का ऐलान कर दिया है। यह मेगा टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।
अगर मेजबान शहरों की बात करें, तो दक्षिण अफ्रीका के 8 शहर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। इनमें जोहान्सबर्ग, सेंचुरियन, डरबन, गेकेबेर्हा, कुगोम्पो सिटी, केपटाउन, पार्ल और ब्लोमफोंटेन शामिल हैं। वहीं जिम्बाब्वे के हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स, जबकि नामीबिया की राजधानी विंडहोक भी वर्ल्ड कप के मुकाबलों की मेजबानी करेगी।
सबसे खास बात यह है कि फाइनल मुकाबला जोहान्सबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम या फिर केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा सकता है। यानी क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर रोमांच, रिकॉर्ड और यादगार मुकाबलों का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
“अब सवाल सिर्फ इतना है… क्या 2027 में टीम इंडिया एक बार फिर विश्व विजेता बनेगी? इसका जवाब मिलेगा 4 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में।”





