SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

हॉकी टीम की नई जर्सी पर क्यों मचा बवाल?

क्या भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी खिलाड़ियों की पसंद से बनी… या फिर फैसला बंद कमरे में लिया गया? वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी अब खेल से ज्यादा विवादों की वजह बन गई है।”

भारतीय हॉकी टीम की नई नारंगी जर्सी को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जर्सी का रंग बदलने से पहले खिलाड़ियों से कोई राय नहीं ली गई। इतना ही नहीं, हॉकी इंडिया के एक अधिकारी के हवाले से भी यही बात कही गई है कि इस फैसले में खिलाड़ियों की भागीदारी नहीं थी।

दरअसल, अगले महीने होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए 27 जुलाई को हॉकी इंडिया ने पारंपरिक नीली जर्सी की जगह नई नारंगी जर्सी लॉन्च की थी। जर्सी सामने आते ही कई पूर्व खिलाड़ी और दिग्गजों ने इस बदलाव पर सवाल उठाए और अपनी नाराज़गी जाहिर की।

हालांकि, इस पूरे विवाद पर हॉकी इंडिया ने सफाई देते हुए कहा है कि जर्सी का रंग बदलने का फैसला खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से चर्चा के बाद ही लिया गया। लेकिन दूसरी ओर, एक रिपोर्ट में टीम के एक खिलाड़ी के हवाले से दावा किया गया है कि न तो उनसे कोई राय ली गई और न ही किसी तरह की सलाह मांगी गई।

यहीं नहीं, हॉकी इंडिया की कार्यकारी समिति के एक सदस्य ने भी दावा किया है कि उन्हें इस बदलाव की पहले से जानकारी नहीं थी और वे उस बैठक का हिस्सा भी नहीं थे, जिसमें इस विषय पर चर्चा हुई थी।

अब सवाल यही हैक्या यह सिर्फ जर्सी के रंग का मामला है, या फिर खिलाड़ियों की राय को नजरअंदाज करने का आरोप? सच्चाई क्या है, इसका जवाब आने वाले दिनों में और साफ हो सकता है।

  • Related Posts

    फाइनल में श्रीलंका को नहीं मिला कोई मौका, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी20 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रन के बड़े अंतर से…

    कॉमनवेल्थ में हरियाणा का पंच! पहली बार बॉक्सिंग में 6 गोल्ड, भिवानी ने फिर साबित किया अपना दम”

    जब मुक्के चले… तो सिर्फ़ विरोधी ही नहीं, रिकॉर्ड भी धराशायी हो गए। कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग इवेंट में इस बार भारत ने इतिहास रच दिया है। पहली बार बॉक्सिंग…

    You Missed

    देश में बदलने वाले हैं शादी-तलाक के नियम? सरकार की बड़ी तैयारी

    देश में बदलने वाले हैं शादी-तलाक के नियम? सरकार की बड़ी तैयारी

    नेशनल हाईवे के साथ हरियाणा में शुरू होगी बड़ी सड़क क्रांति, इन 5 शहरों को बड़ी सौगात! क्या आपका शहर भी शामिल है?

    नेशनल हाईवे के साथ हरियाणा में शुरू होगी बड़ी सड़क क्रांति, इन 5 शहरों को बड़ी सौगात! क्या आपका शहर भी शामिल है?

    युवाओ का सपना होगा पूरा? सरकार ने खोल दिए हजारों पद, जानें कब से होंगे आवेदन और किसे मिलेगा मौका

    युवाओ का सपना होगा पूरा?  सरकार ने खोल दिए हजारों पद, जानें कब से होंगे आवेदन और किसे मिलेगा मौका

    प्याज से खाद्य तेल तक बढ़े दाम, जानिए आपकी रसोई पर क्यों पड़ रहा महंगाई का बोझ

    प्याज से खाद्य तेल तक बढ़े दाम, जानिए आपकी रसोई पर क्यों पड़ रहा महंगाई का बोझ

    दिल्ली में छात्रों के लिए बड़ा ऐलान, किसे मिलेगा फायदा

    दिल्ली में छात्रों के लिए बड़ा ऐलान,  किसे मिलेगा फायदा

    छह राज्यों की सहमति से बदलेगी पानी और बिजली की तस्वीर

    छह राज्यों की सहमति से बदलेगी पानी और बिजली  की तस्वीर