
सोनीपत से एक खुशखबरी सामने आई है, और इस बार खबर किसी मुकाबले या राजनीति की नहीं, बल्कि मां बनने की खुशी से जुड़ी है।
दरअसल, रेसलर और पूर्व पहलवान बबीता फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली के शालीमार बाग स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बेटी के जन्म की खुशी साझा की, हालांकि बच्ची का चेहरा उन्होंने रिवील नहीं किया।
बबीता ने अपनी पोस्ट में इस खुशी को भगवान महादेव का आशीर्वाद बताया और कहा कि शिवरात्रि के पावन दिन उनके जीवन में बेटी के रूप में एक नन्ही पार्वती का आगमन हुआ है।
बबीता इससे पहले साल 2021 में बेटे युवराज को जन्म दे चुकी हैं, यानी अब उनका परिवार बेटे के बाद बेटी के आगमन से पूरा हुआ है।
वहीं बबीता के पति विवेक सुहाग भी रेसलर हैं और भारत केसरी रह चुके हैं। ऐसे में पहलवानी की दुनिया से जुड़े इस परिवार में अब एक और नन्ही सदस्य की एंट्री हुई है।
और खास बात ये कि बबीता ने अपनी बेटी को “नन्ही परी” और “पार्वती स्वरूप” बताते हुए इस खुशी को परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद बताया है।
यानी अखाड़े की इस चैंपियन की जिंदगी में अब सबसे खूबसूरत जीत की शुरुआत हुई है—एक बेटी के रूप में!
