SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच CM धामी पहुंचे मौके पर, 19 मजदूर सुरक्षित बाहर, 3 की तलाश जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित मायापुर में निर्माणाधीन टीएचडीसी टनल में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। टनल में अचानक मलबा और पानी भरने से अंदर काम कर रहे मजदूर फंस गए थे। प्रशासन के मुताबिक टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को अब तक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 3 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत की सूचना है।

 

 

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की टनल में भूस्खलन के बाद अचानक पानी और मलबा घुस गया था। इसके बाद टनल के भीतर काम कर रहे मजदूरों के फंसने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। रातभर लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया और कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

खराब मौसम बना बड़ी चुनौती

चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौसम भी चुनौती बना हुआ है। पीपलकोटी में मौसम खराब रहा, जिसके बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों और बचाव दलों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली।

 

NDRF-SDRF समेत कई टीमें मौके पर

रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, राज्य आपदा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। टनल के भीतर पानी और मलबा होने के कारण बचाव दलों को बेहद सावधानी के साथ अभियान आगे बढ़ाना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से आवश्यक तकनीकी संसाधनों और विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है।

 

3 मजदूरों को निकालना अब सबसे बड़ी चुनौती

रेस्क्यू टीमों की प्राथमिकता अब टनल में फंसे बाकी 3 लोगों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है। मलबे और पानी के बीच बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर राहत, बचाव और चिकित्सा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सक्रिय रखी गई हैं।

फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर जिला प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। एक तरफ बचाव दल तीनों फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में रेस्क्यू किए गए घायलों का उपचार जारी है। हादसे के बाद चमोली में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं।

 

———– समाप्त ———–

Related Posts

हरिद्वार जाने निकले थे छह दोस्त गांव लौटीं छह अर्थियां दो सगे भाइयों को एक साथ दी गई मुखाग्नि

 हरियाणा के हिसार जिले के छह दोस्तों की हरिद्वार जाते समय उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार को जब सभी युवकों…

बेटे की पहचान के लिए 23 साल बाद सामने आईं जेनी, हरक सिंह रावत ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

उत्तराखंड की राजनीति में करीब 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। असम की रहने वाली जेनी ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत,पुलिस ने घेरा पूरा इलाका

व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत,पुलिस ने घेरा पूरा इलाका

डांस करते घर पहुंचा फिर पिस्टल लेकर लौटा,बेटे के सामने COO की हत्या

डांस करते घर पहुंचा फिर पिस्टल लेकर लौटा,बेटे के सामने COO की हत्या

किश्तवाड़ में लापता दो SPO के शव मिले, गोलियों से छलनी थे शरीर

किश्तवाड़ में लापता दो SPO के शव मिले, गोलियों से छलनी थे शरीर

दुनिया के बड़े टेक CEO पर फिर लगे आरोप, इस बार अपनी ही कंपनी की अधिकारी से जुड़ा मामला

दुनिया के बड़े टेक CEO पर फिर लगे आरोप, इस बार अपनी ही कंपनी की अधिकारी से जुड़ा मामला

मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति, दिल्ली AIIMS में भर्ती

मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति, दिल्ली AIIMS में भर्ती

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ! 2027 चुनाव से पहले यूपी में नए गठबंधन की तैयारी

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ! 2027 चुनाव से पहले यूपी में नए गठबंधन की तैयारी