हरियाणा के फतेहाबाद से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रिश्वत के एक मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।
दरअसल, नशे के एक केस को दबाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB की टीम ने फतेहाबाद के एक SHO से देर रात तक पूछताछ की। इतना ही नहीं, SHO की सरकारी गाड़ी की तलाशी भी ली गई।मामला तब गरमाया, जब ACB ने एक बिचौलिये को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोप है कि नशे के मामले को दबाने के लिए 5 लाख रुपये की डील हुई थी। बिचौलिया करीब साढ़े चार लाख रुपये पहले ही ले चुका था और बाकी 50 हजार रुपये लेते वक्त ACB के हत्थे चढ़ गया।लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट इसके बाद आया पूछताछ के दौरान बिचौलिये ने कथित तौर पर SHO का नाम लिया। इसके बाद ACB की टीम सीधे SHO तक पहुंची और उनसे रात करीब 1 बजे तक सवाल-जवाब किए गए।अब सवाल ये है क्या वाकई इस रिश्वत की डील में SHO की कोई भूमिका थी?या फिर बिचौलिये ने खुद को बचाने के लिए SHO का नाम लिया?फिलहाल ACB पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिचौलिये ने SHO का नाम किस आधार पर लिया और इस कथित रिश्वत कांड में और कौन-कौन लोग शामिल हैं?यानी मामला सिर्फ 5 लाख की रिश्वत का नहीं, बल्कि अब जांच इस बात की भी हो रही है कि इस पूरी डील के पीछे असली खेल किसका था।





