SANSAR KRANTI
खबरें लोड हो रही हैं...

पानीपत में हथियारबंद युवकों का तांडव, गोदाम में घुसकर व्यापारी पर हमला!

पानीपत में दिनदहाड़े दबंगई का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि 10 से 12 युवक हथियारों से लैस होकर एक कपड़ा व्यापारी के गोदाम में घुस आए। हाथों में लाठी-डंडे, गंडासी, चाकू और पेचकस… यानी हमलावर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे।

गोदाम के अंदर घुसते ही युवकों ने व्यापारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि गंडासी, चाकू और पेचकस से हमला कर व्यापारी को घायल कर दिया गया। इतना ही नहीं, जब व्यापारी का रिश्तेदार उसे बचाने के लिए आगे आया, तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की।

लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ…

हमलावरों ने गोदाम में रखा सामान भी जमकर तोड़ा-फोड़ा और दुकान में रखी नकदी लूटने के बाद धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक लाठी-डंडे और अन्य हथियार लेकर गोदाम के अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सवाल बड़ा है—आखिर इन युवकों के हौसले इतने बुलंद कैसे हुए कि हथियार लेकर सीधे कारोबारी के गोदाम में घुस गए?
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और अब देखना होगा कि वीडियो में कैद इन चेहरों तक कानून कब पहुंचता है।

  • Related Posts

    गुरुग्राम में बुलडोजर का बड़ा एक्शन, कई घरों पर मंडराया खतरा।

    हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध निर्माण और अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक तरफ पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी के अवैध मकान पर बुलडोजर…

    रेवाड़ी के लाल ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, देश हुआ गौरवान्वित

    एशियन गेम्स 2026: हरियाणा के कमलजीत और सुरुचि सिंह ने शूटिंग में जीता गोल्ड, रेवाड़ी के सुलखा गांव में जश्न भारत का निशाना सटीक, एशियन गेम्स में एक और गोल्ड…

    You Missed

    दिल्ली के कबाड़ में मिला ऐसा राज़, पुलिस भी रह गई हैरान।

    दिल्ली के कबाड़ में मिला ऐसा राज़, पुलिस भी रह गई हैरान।

    वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, मौत के बाद सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

    वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, मौत के बाद सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

    मेरठ में खाकी पर दाग! Snapchat से हुई दोस्ती

    मेरठ में खाकी पर दाग! Snapchat से हुई दोस्ती

    एक नोटिस ने बदल दी 1,800 परिवारों की जिंदगी, सड़क पर उतरे लोग