अगर आपको सड़क पर नोटों का बंडल मिल जाए… तो आप क्या करेंगे? अपने पास रखेंगे या उसके असली मालिक तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे? हरियाणा के पानीपत से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने ईमानदारी की मिसाल पेश कर दी। आइए जानते हैं पूरी खबर।
पानीपत में एक डिलीवरी बॉय ने सड़क पर पड़े नोटों का बंडल देखा। वह चाहता तो चुपचाप पैसे लेकर आगे बढ़ सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसने तुरंत पास की दुकान पर जाकर नोटों का बंडल दुकानदार को सौंप दिया और बिना किसी शोर-शराबे के वहां से निकल गया।
“दुकानदार ने भी ईमानदारी दिखाते हुए मामले को गंभीरता से लिया। उसने आसपास के बाजार की CCTV फुटेज खंगाली और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पैसे के असली मालिक की तलाश शुरू कर दी।”

“कुछ ही घंटों में वीडियो देखने के बाद एक सेल्समैन दुकानदार के पास पहुंचा। पूछताछ और पूरी जानकारी के बाद पता चला कि ये पैसे उसी के थे, जो बाइक से जाते समय जेब से फिसलकर सड़क पर गिर गए थे।”
“सेल्समैन ने बताया कि यह रकम उसके शोरूम मालिक की थी। अगर पैसे वापस नहीं मिलते, तो उसे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता।”
“इस पूरी घटना में सबसे खास बात यह रही कि डिलीवरी बॉय ने न तो किसी इनाम की उम्मीद की और न ही अपनी पहचान का प्रचार किया। उसने सिर्फ इंसानियत और ईमानदारी का फर्ज निभाया।
“आज के दौर में जहां अक्सर पैसे को लेकर विवाद की खबरें सामने आती हैं, वहीं पानीपत की यह घटना बताती है कि ईमानदारी आज भी ज़िंदा है। एक डिलीवरी बॉय और एक दुकानदार की सच्चाई ने न सिर्फ पैसे सही मालिक तक पहुंचाए, बल्कि समाज के सामने एक खूबसूरत मिसाल भी पेश की।”







