• Home
  • VAYRAL NEWS
  • मूसलाधार बारिश से हुआ बड़ा मामला

मूसलाधार बारिश से हुआ बड़ा मामला

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश… उफनती नदियां… और अब एक ऐसी घटना जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।बारिश के कहर के बीच HPCL के पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। तेज़ बहाव इतना खतरनाक था कि करीब 3,000 गैस सिलेंडर नदी में बह गए।अब ज़रा सोचिए… अगर नदी में बहता हुआ गैस सिलेंडर किसी के हाथ लग जाए, तो क्या होगा? इसी खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों के लिए अहम चेतावनी जारी की है जिलाधिकारी किशन जावले ने लोगों से अपील की है कि अगर नदी में कोई गैस सिलेंडर बहता हुआ दिखाई दे, तो उसे बिल्कुल न छुएं और न ही घर ले जाने की कोशिश करें।विशेषज्ञों के अनुसार, बहाव में आए सिलेंडर क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। ऐसे सिलेंडरों से गैस रिसाव या अन्य गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं। इसलिए प्रशासन की सलाह का पालन करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

Related Posts

First AC को बना दिया Wedding Suite

क्या आपने कभी ट्रेन के First AC कोच को किसी शादी के कमरे की तरह सजा हुआ देखा…

ByBycharu pariyar Jul 9, 2026

थाने में कैमरा ऑन करना पड़ा महंगा

सिर्फ 30 सेकंड की एक रील… और सीधा थाने का रास्ता! आखिर ऐसा क्या हुआ कि वायरल वीडियो…

ByBycharu pariyar Jul 9, 2026

ससुर ने बहू का किया कन्यादान

कभी-कभी रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, बल्कि अपनापन और इंसानियत से भी बनते हैं। आज की यह कहानी…

ByBycharu pariyar Jul 9, 2026

पत्नी ने खोली ससुराल वालों की पोल

कहा जाता है कि इंसान बाहर के दुश्मनों से तो बच सकता है… लेकिन अगर खतरा अपने ही…

ByBycharu pariyar Jul 9, 2026
Scroll to Top