हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब ट्रांसफर के लिए न तो फाइलों के ढेर लगेंगे और न ही दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे। पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, पारदर्शी और तकनीक आधारित। आखिर क्या है सरकार की नई ट्रांसफर पॉलिसी-2026? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में।
हरियाणा सरकार ने मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2026 लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य कर्मचारियों के तबादलों की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और अधिक पारदर्शी बनाना है।”
“मानव संसाधन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द HRMS यानी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम का डेटा अपडेट करें। साथ ही ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियां भी पूरी करने को कहा गया है।”
“सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 25 जून से मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2026 प्रभावी हो चुकी है। इसके साथ ही वर्ष 2025 की ट्रांसफर पॉलिसी अब समाप्त मानी जाएगी।”
“नई व्यवस्था के तहत तबादलों की प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रक्रिया पहले के मुकाबले अधिक आसान और व्यवस्थित बनने की उम्मीद है।
यानी अब हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। सरकार का दावा है कि नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। अब देखना होगा कि यह नई व्यवस्था कर्मचारियों के लिए कितनी प्रभावी साबित होती है।







