क्या आपने कभी ट्रेन के First AC कोच को किसी शादी के कमरे की तरह सजा हुआ देखा है? एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर ऐसी बहस छेड़ दी है, जिसका जवाब अब हर कोई जानना चाहता हैं सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक यात्री ने First AC केबिन को गुब्बारों और फूलों से इस तरह सजाया कि पूरा कोच किसी बेडरूम जैसा दिखाई देने लगा।वीडियो सामने आने के बाद लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई है। कुछ लोग इसे एक यादगार सरप्राइज और खूबसूरत पल बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सार्वजनिक परिवहन या सरकारी संपत्ति के अंदर इस तरह की सजावट बिना अनुमति करना नियमों के मुताबिक सही है?लोगों का कहना है कि ऐसी सजावट से सुरक्षा, साफ-सफाई और दूसरे यात्रियों की सुविधा पर भी असर पड़ सकता है। इसी वजह से कई लोग भारतीय रेलवे और रेल मंत्रालय से इस मामले में नियमों को लेकर स्पष्ट जानकारी देने की मांग कर रहे हैं।हालांकि, इस वायरल वीडियो को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर क्या कार्रवाई हुई है या नियमों का क्या कहना है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।अब सवाल आपसे… अगर आपने पूरा First AC केबिन बुक किया हो, तो क्या आपको उसे अपनी पसंद से सजाने की अनुमति मिलनी चाहिए, या फिर सरकारी संपत्ति होने के कारण ऐसे नियम सख्त होने चाहिए? अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए।
First AC को बना दिया Wedding Suite
Related Posts
मूसलाधार बारिश से हुआ बड़ा मामला
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश… उफनती नदियां… और अब एक ऐसी घटना जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा…
थाने में कैमरा ऑन करना पड़ा महंगा
सिर्फ 30 सेकंड की एक रील… और सीधा थाने का रास्ता! आखिर ऐसा क्या हुआ कि वायरल वीडियो…
ससुर ने बहू का किया कन्यादान
कभी-कभी रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, बल्कि अपनापन और इंसानियत से भी बनते हैं। आज की यह कहानी…
पत्नी ने खोली ससुराल वालों की पोल
कहा जाता है कि इंसान बाहर के दुश्मनों से तो बच सकता है… लेकिन अगर खतरा अपने ही…






