चलती ट्रेन… खिड़की के पास बैठा यात्री… और अचानक मोबाइल छीनने की कोशिश। लेकिन इस बार कहानी वैसी नहीं थी, जैसी अक्सर सुनने को मिलती है। इस बार दांव उल्टा पड़ गया।बिहार के खगड़िया में चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने की कोशिश एक कथित चोर पर भारी पड़ गई। जैसे ही उसने यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की, यात्रियों ने तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया।इसके बाद कथित चोर मानसी से खगड़िया स्टेशन तक ट्रेन की खिड़की से लटका रहा। हालांकि, ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और बिना किसी हिंसा के जीआरपी (Government Railway Police) के हवाले कर दिया।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।याद रखिए, चोरी या अपराध की कोशिश कानूनन गलत है, लेकिन किसी आरोपी के साथ हिंसा करना भी सही नहीं है। ऐसी स्थिति में सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तुरंत रेलवे पुलिस या स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया जाए। कानून अपना काम करेगा।
चलती ट्रेन में स्नैचर का दांव यूवक पर पड़ा उल्टा
Related Posts
एक बोतल ने बदल दी पूरी ज़िंदगी
ज़रा सोचिए… अगर पानी की बोतल समझकर कोई ऐसा तरल पी लिया जाए, जो ज़िंदगी भर का दर्द…
लावा कंपनी की ट्रिप पर हुआ बड़ा ह|दसा
छुट्टियां मनाने निकले थे… लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये सफर उनकी ज़िंदगी का आखिरी…
पुलिस और वकील आपस में भिड़े
जिस पुलिस पर कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी होती है… अगर वही बीच सड़क पर मारपीट करती नजर…
मूसलाधार बारिश से हुआ बड़ा मामला
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश… उफनती नदियां… और अब एक ऐसी घटना जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा…







